लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा पश्चिम बंगाल राज्य एवं जिला कमेटियों की घोषणा

कोलकाता :- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), पश्चिम बंगाल की ओर से आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा के तहत राज्य एवं विभिन्न जिलों की नई कमेटियों के नामों की औपचारिक घोषणा की गई। पार्टी के राज्य अध्यक्ष मो. रफीक अली शेख ने इस अवसर पर कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से इस नई कमेटी का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, जन अधिकारों और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन व्यवस्था के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। हमारा उद्देश्य पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को राज्य के हर कोने तक पहुँचाना है।”
पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया—
पार्टी संगठन को सशक्त करना तथा आम जनता के घर-घर तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुँचाना।
राज्य सरकार की भ्रष्टाचार और लूट के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जन-जागरूकता फैलाना।
वर्ष 2026 में इस सरकार को हटाकर एक नई, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार स्थापित करने के लक्ष्य से कार्य करना।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई।
राज्य कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
उपाध्यक्ष:
ओम प्रकाश राय, लालण पासवान, मो. जलालुद्दीन शेख, रूपेश शाह, सलीम शेख
महासचिव:
करण बांसफोरे, मानिक ठाकुर, फातिमा खातून, संतोष वर्मा, राजेश कुमार प्रसाद
सचिव:
नावाल किशोर सिंह, महेंद्र प्रसाद शाह, ए.एच.एम. रहमानउल्लाह, छालिम मोल्ला, संजय माहली
ऑफिस सेक्रेटरी:
याकूब अली गाजी
कोषाध्यक्ष:
मो. मेराज आलम
स्टेट स्टूडेंट प्रेसिडेंट:
नीरज गोस्वामी
स्टेट प्रेसिडेंट (माइनॉरिटी):
मो. तुहिन सरकार
इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई।
पार्टी नेतृत्व ने आशा व्यक्त की कि नई कमेटी के मार्गदर्शन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पश्चिम बंगाल में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी और आम जनता के हित में निरंतर कार्य करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

আবৃত্তিচর্চা ও সমাজকল্যাণে নতুন দিগন্ত: কলকাতায় পথ চলা শুরু করল 'আবৃত্তি জাগরণ মঞ্চ'

Global Scholastics to help students find their universities worldwide for higher studies

​महाजाति सदन में धूमधाम से मनाया गया बालिका शिक्षा सदन व मुरारीलाल मेहता विद्यामंदिर का प्लेटिनम जुबली समारोह